area of triangles लेबलों वाले संदेश दिखाए जा रहे हैं. सभी संदेश दिखाएं
area of triangles लेबलों वाले संदेश दिखाए जा रहे हैं. सभी संदेश दिखाएं

गुरुवार, 28 दिसंबर 2017

त्रिभुज का अंतः केंद्र


त्रिभुज का अंत:केंद्र

उद्देश्य :

इस बात की व्याख्या करना कि किसी त्रिभुज के कोणों का अंत: समद्विभाजक एक ही बिंदु (जिसे अंत: केंद्र कहते हैं) पर मिलते हैं, जो हमेशा त्रिभुज के अंदर स्थित होता है।

संबंधित शब्दावलियां

अंत:केंद्र - त्रिभुज के अंत:केंद्र को त्रिभुज के अंत: कोण समद्विभाजक के प्रतिच्छेद बिंदु के रूप में परिभाषित किया जाता है। अंत: समद्विभाजक से हमारा अर्थ है किसी त्रिभुज के अंत: कोणों के कोण समद्विभाजक। चूंकि किसी त्रिभुज में तीन अंत: कोण होते हैं, इसलिए तीन अंत: समद्विभाजक अवश्य होंगे। सभी तीन अंत: समद्विभाजक का प्रतिच्छेद बिंदु वृत्त का अंत: केंद्र कहलाता है।अंत:वृत्त (अंतर्वृत्त) - ज्यामिति में, किसी त्रिबुज का अंत:वृत्त या अंतर्वृत्त त्रिभुज में निहित सबसे बड़ा वृत्त होता है; यह तीनों भुजाओं को स्पर्श (टेंजेंट होता है) करता है। अंत:वृत्त का केंद्र त्रिभुज का अंत:केंद्र कहलाता है।

 

            

विशेषताएं :

अंत:वृत्त त्रिभुज के तीनों कोण समद्विभाजकों के प्रतिच्छेद बिंदु द्वारा निर्मित त्रिभुज के संगमन बिंदुओं में से एक है।

ये तीन कोण समद्विभाजक हमेशा संगामी होते हैं और हमेशा त्रिभुज के अंत: भाग में मिलते हैं (ऑर्थोसेंटर के विपरीत जो अंत: भाग में प्रतिच्छेद कर सकते हैं या नहीं भी)। अंत:केंद्र अंत:वृत्त का केंद्र है। अंत:केंद्र त्रिभुज में स्थित एक बिंदु है जिससे भुजाओं की दूरी समान होती है।

यदि त्रिभुज अधिक कोण है तो अंत:केंद्र त्रिभुज के अंत: भाग में स्थित होता है।

यदि त्रिभुज न्यूनकोण है तो भी अंत:केंद्र त्रिभुज के अंत: भाग में स्थित होता है।

यदि त्रिभुज समकोण है तो भी अंत:केंद्र त्रिभुज के अंत: भाग में स्थित होता है।

 

 

रविवार, 19 नवंबर 2017

समांतर चतुर्भुज का क्षेत्रफल

समांतर चतुर्भुज का क्षेत्रफल

उद्देश्य :

यह दर्शाना कि समांतर चतुर्भुज का क्षेत्रफल इसके आधार और ऊंचाई का गुनणफल होता है।

सिद्धांत :

समांतर चतुर्भुज एक सरल चतुर्भुज होता है जिसमें समांतर भुजाओं के दो एक युग्म होते हैं।

विशेषताएं :

समांतर चतुर्भुज की विपरीत या सम्मुख भुजाओं की लंबाई समान होती है।समांतर चतुर्भुज के सम्मुख कोणों की माप समान होती है।समांतर चतुर्भुज की सम्मुख भुजाएं समानांतर होती हैं (परिभाषा द्वारा) और इसलिए वे कभी भी एक दूसरे को नहीं काटती।समांतर चतुर्भुज का क्षेत्रफल इसके किसी एक विकर्ण द्वारा निर्मित त्रिभुज के क्षेत्रफल का दुगुना होता है।समांतर चतुर्भुज का क्षेत्रफल = आधार X ऊंचाई।

उदाहरण :

समांतर चतुर्भुज ABCD का क्षेत्रफल ज्ञात करें जिसका आधार 24 मी और ऊंचाई 17 मी है।

हल :

समांतर चतुर्भुज का क्षेत्रफल = आधार X ऊंचाई।

                                        =24 X 17

                                        =408

∴ समांतर चतुर्भुज ABCD का क्षेत्रफल 408 मी2 है।

 

शनिवार, 18 नवंबर 2017

समचतुर्भुज का क्षेत्रफल

समचतुर्भुज का क्षेत्रफल

लक्ष्य

यह दर्शाना कि समचतुर्भुज का क्षेत्रफल उसके विकर्णों के गुणनफल का आधा होता है।

सिद्धांत

समचतुर्भुज एक सरल चतुर्भुज (अ-सवयं-प्रतिच्छेदन करने वाला)होता है जिसकी सभी चार भुजाएं बराबर लम्बाई की होती हैं।यदि किसी समांतर चतुर्भुज की दो क्रमानुगत भुजाएं सर्वांगसम हों, तो वह एक समचतुर्भुज होता है।यदि दो त्रिकोण सर्वांगसम हों तो उनका क्षेत्रफल बराबर होता है।त्रिकोण का क्षेत्रफल = 1/2 X आधार X ऊंचाईआयत का क्षेत्रफल = लम्बाई X चौड़ाई

प्रमाण

उपरोक्त चित्र में EHGF समचतुर्भुज है जिसका विकर्ण HF (लम्बाई d1) और विकर्ण EG (लम्बाई d2) है।

समचतुर्भुज EHGF का क्षेत्रफल = त्रिकोण EFH का क्षेत्रफल + त्रिकोण FHG का क्षेत्रफल

    

    

    

    

    

    = विकर्णों के गुणनफल का आधा

उदाहरण
 

निम्न समचतुर्भुज का क्षेत्रफल ज्ञात करें।

हल:

दिए गए चित्र में,

PR = d1= 24 सेमी

SQ = d2 = 18 सेमी

अतः समचतुर्भुज PQRS का क्षेत्रफल 216 सेमी2  है।

 

मंगलवार, 14 नवंबर 2017

त्रिभुज का क्षेत्रफल( area of triangles)

त्रिभुज का क्षेत्रफल

उद्देश्य:

यह दर्शाना कि एक त्रिभुज का क्षेत्रफल उसके आधार व ऊंचाई के गुणनफल का आधा होता है।

पूर्व-आवश्यक ज्ञान:

एक आयत का क्षेत्रफल उसकी लम्बाई व ऊंचाई का गुणनफल होता है।एक समांतर चतुर्भुज का क्षेत्रफल उसके आधार व ऊंचाई का गुणनफल होता है।एक समांतर चतुर्भुज का विकर्ण उसे दो सर्वांगसम त्रिभुजों में बांट देता है।

 

सिद्धांत:

त्रिभुज:

त्रिभुज ज्यामिती में आधारभूत आकारों में से एक है: एक बहुभुज जिसके तीन कोने या शीर्ष होते हैं और तीन भुजाएं या धार जो कि रेखा खंड होते हैं।

 

 

त्रिभुजों के प्रकार:

 

सम कोण त्रिभुज:

 

एक सम कोण त्रिभुज में अंतः कोणों में से एक का माप 90° होता है। सम कोण के विपरीत भुजा कर्ण होती है; वह त्रिभुज की सबसे लम्बी भुजा होती है। भुजाओं a, b, c के एक सम कोण त्रिभुज के लिए जिसमें c कर्ण हो, a2 + b2 = c2.

न्यून कोण त्रिभुज:

एक त्रिभुज जिसके सभी अंतः कोणों का माप 90° से कम हो, न्यून त्रिभुज या न्यून कोण त्रिभुज कहलाता है। भुजाओं a, b, c के एक सम कोण त्रिभुज के लिए जिसमें c सबसे बड़ी भुजा हो, a2 + b2 > c2

 

अधिक कोण त्रिभुज:

एक त्रिभुज जिसके एक अंतः कोण का माप 90° से अधिक हो, अधिक त्रिभुज या अधिक कोण त्रिभुज होता है। भुजाओं a, b, c के एक अधिक कोण त्रिभुज के लिए जिसमें c सबसे बड़ी भुजा हो, a2 + b2 < c2